फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamananagar: गुरुद्वारा संतपुरा के पास शिवकुमार की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर लिया

Wed, 12 Aug 2026 03:55 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की मृतक शिवकुमार से एक महिला को लेकर रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या में इस्तेमाल ईंट और बाइक समेत अन्य साक्ष्य जुटाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुद्वारा संतपुरा के पास पांच अगस्त को ईंट मारकर भगवानगढ़ निवासी शिवकुमार की हत्या करने के मामले में अपराध शाखा-2 की टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आशीष पुत्र पुरसोतम निवासी गली नंबर-1, लक्ष्मी नगर कैंप, थाना फर्कपुर, यमुनानगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 11 अगस्त को कलानौर बॉर्डर से गिरफ्तार किया। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन


डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में अपराध शाखा-2 की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई की। पांच अगस्त को शिवकुमार संतपुरा रोड पर फोन सुनते हुए पैदल जा रहा था। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और उसके सिर पर ईंट से वार कर फरार हो गया। गंभीर चोट लगने के बाद शिवकुमार को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के संबंध में थाना शहर यमुनानगर में अभियोग संख्या 552 दर्ज किया गया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा-2 की विशेष टीम गठित की गई थी। इसमें उप निरीक्षक सुरेंद्र, एएसआई सुनील, विजय, संजय और राजीव शामिल रहे।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की मृतक शिवकुमार से एक महिला को लेकर रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या में इस्तेमाल ईंट और बाइक समेत अन्य साक्ष्य जुटाएगी। आरोपी का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें