थाना बिलासपुर पुलिस की टीम ने 88 नशीले कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि उनकी टीम गांव चंदा खेड़ी मोड बिलासपुर साढ़ौरा रोड पर नाकाबंदी कर रही थी। तभी एक युवक गांव चंदाखेड़ी रोड बिलासपुर की तरफ से बाइक पर सवार आता दिखाई दिया। जो पुलिस पार्टी को देखकर एकदम पीछे मुड़ने लगा। जिसको पुलिस टीम ने तुरंत काबू किया। पूछताछ पर जिसने अपना नाम संदीप कुमार पुत्र नरेश पाल वासी बेदी कॉलोनी बिलासपुर बताया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 88 नशीले कैप्सूल ट्रामाडोल बरामद हुए। पकड़ी गई दवाइयों की ड्रग कंट्रोलर अधिकारी रितु महला से जांच करवाई गई। जांच में सामने आया कि आरोपी के पास से जो 88 ट्रामाडोल के कैप्सूल बरामद हुए। जिनके लाने व ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।