फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किशोरी को ले जाने का आरोपी काबू

Mon, 30 Jun 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी रामपुरा की टीम ने 15 वर्षीय लड़की को बहला फुसला कर शादी करने की नीयत से भाग कर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान जिला सहारनपुर के मोरा गांव निवासी वंश उर्फ राजा के तौर पर हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार 27 जून को क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि एक युवक उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर शादी करने की नीयत से भाग कर ले गया है। टीम ने मोरा गांव से किशोरी को बरामद कर आरोपी को काबू किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें