फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ई-रिक्शा चालकों से वसूली का आरोप

Mon, 30 Jun 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी की राजेश कॉलोनी निवासी सगीर व शांति कॉलोनी निवासी श्याम लाल पर ई-रिक्शा चालकों से हफ्ता वसूलने का आरोप लगा है। जब ई रिक्शा चालकों ने रुपये देने से मना किया तो मारपीट की गई। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
वाल्मिकी बस्ती जगाधरी निवासी विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने जगाधरी ई रिक्शा यूनियन बनाई है। जिसका कार्यालय उन्होंने जगाधरी बस स्टैंड के पास बनाया है। यूनियन का प्रधान जय कुमार व उप प्रधान रामेश्वर को बनाया गया है। राजेश कॉलोनी निवासी सगीर खुद को यूनियन का प्रधान मानता है।
विज्ञापन

आरोपी ने श्याम लाल को भी अपने साथ लगाया हुआ है। ई-रिक्शा चालक विक्रम, मोहित, प्रतीक, पंकुल शर्मा, अमरजीत सिंह आदि ने बताया कि दोनों आरोपियों ने 27 मई को उनसे जबरन रुपये लिए थे। न देने पर आरोपियों ने उनसे मारपीट की थी।
रविवार को जगाधरी बस स्टैंड पर आरोपी सगीर ने अपने बेटे के जन्मदिन के अवसर पर भंडारा दिया हुआ था। इस भंडारे के लिए शनिवार को आरोपी उनसे 300-300 रुपये वसूल कर रहा था। विक्रम व अन्य ने आरोपी को पैसे देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इस पर आरोपी तैश में आ गया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शहर जगाधरी थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि दोनों आरोपियों के विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें