फोन करके बात करने के बहाने युवक को बुलाकर जानलेवा हमला करने के आरोपी देवेंद्र उर्फ गोल्डी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है ।
बतां दे कि श्यामपुर निवासी राहुल राठी ने साढौरा पुलिस को शिकायत दी थी कि 23 जून को उसका भाई विकास राठी अपने घर पर थे। उसके भाई के मोबाइल पर देवेंद्र उर्फ गोल्डी का फोन आया। उसने उसके भाई को बातचीत करने के लिए बुलाया। उसका भाई अपने दोस्तों के साथ वहां पर गया। वहीं देवेंद्र भी अपने साथियों के साथ वहां पर आया। वहां पर देवेंद्र ने अपने साथियों के साथ उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया । उसका भाई वहां पर बेहोश हो गया। वे अपने भाई को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया था। तब पुलिस ने देवेंद्र व उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया था। अब आरोपी को सढौरा एरिया से गिरफ्तार किया है।