फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बस को मारी टक्कर, दस यात्री घायल

Thu, 30 Jul 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर त्रिवेणी चौक के पास बुधवार शाम को एसके रोड पर एक ट्रक ने प्राइवेट बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 10 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को रादौर के रामा नर्सिंग होम व सरकारी अस्पताल रादौर में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद ट्रक चालक व क्लीनर ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गए। रादौर पुलिस मौके पर पहुुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। रादौर नहर का पुल बना रहे वेल्कन इंडिया मोहाली के इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि वे एक प्राइवेट बस से कुरुक्षेत्र से रादौर आ रहे थे। रादौर में मेन रोड पर त्रिवेणी चौक के पास प्राइवेट बस को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मारी।

इससे बस में सवार लाडवा निवासी अश्वनी कुमार और उसकी पत्नी सुनीता, बेटा शिवम राणा, बेटी खुशी व तान्या के अलावा जसबीर सिंह रादौर, धौलरा निवासी सावित्री, माया देवी व बशेसर तथा बस चालक महबूब गंभीर रूप से घायल हो गए। धौलरा निवासी बशेसर की हालत गंभीर होने पर उसे यमुनानगर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में जसबीर की गर्दन में चोट आई। खुद घायल होने के बावजूद जसबीर ने घायल सवारियों को बस से नीचे उतारकर प्राइवेट वाहनों से अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें