फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अभय चौटाला बोले- देवी लाल, प्रकाश सिंह बादल, छोटू राम व कांशीराम भी भारत रत्न के हकदार

Sun, 11 Feb 2024 03:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

अभय चौटाला यमुनानगर में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह से उनके आवास पर मिलने पहुंचे थे। किसान आंदोलन पर अभय चौटाला ने कहा कि किसान की एमएसपी की मांग आज तक पूरी नहीं हुई। किसान दिल्ली जाना चाहते हैं, लेकिन सरकार ने सभी रास्तों को बंद कर दिया।
विज्ञापन
यमुनानगर में पहुंचे अभय सिंह चौटाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो भारत रत्न देने की घोषणा की है वह राजनीति से प्रेरित होकर की है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए और विभिन्न जाति, समुदायों को खुश करने के लिए भारत रत्न दिए गए हैं। वह इस बात का स्वागत करते हैं कि सरकार ने ठीक लोगों को दिए।

विज्ञापन


सर छोटू राम ने किसान के लिए बहुत अच्छा काम किया। जब किसान की फसल की कीमत नहीं बढ़ाई जा रही थी तो अंग्रेज जबरदस्ती फसल को छीन ले जाते थे। तब छोटू राम ने ही इसका विरोध किया था। ऐसे व्यक्ति को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। अभय चौटाला रविवार को शहर की फ्रेंडस कॉलोनी में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह से मिलने पहुंचे थे।

अभय चौटाला ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल ने खालीस्तान के दौर में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का आगे आकर विरोध किया था। उन्होंने देश में भाईचारे को कायम किया। उन्हें भी अनदेखा कर दिया गया। पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल ने किसान की बहुत लंबी लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन


हरियाणा के लोग काफी समय से देवी लाल को भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन मौजूदा सरकार भारत रत्न देकर कहीं न कहीं यह दिखाना चाहती है कि वह किसान के पक्षधर हैं। स्वामीनाथन को भारत रत्न तो दिया जा रहा है, लेकिन उनके द्वारा बनाई गई रिपोर्ट को लागू क्यों नहीं किया जा रहा। भारत रत्न देकर किसान को खुश करने की कोशिश की गई है।

दलितों की लड़ाई लड़ने वाले और उन्हें राजनीति में अधिकार दिलाने वाले साहब काशीराम भी भारत रत्न के हकदार हैं। किसान आंदोलन पर अभय चौटाला ने कहा कि किसान की एमएसपी की मांग आज तक पूरी नहीं हुई। किसान दिल्ली जाना चाहते हैं, लेकिन सरकार ने सभी रास्तों को बंद कर दिया।

यदि किसी बीमार को पीजीआई चंडीगढ़ या दिल्ली ले जाना पड़े तो उसे नहीं ले जा सकते। सरकार ने सारे रास्तों को बंद करके कीलें ठोक दी हैं। सरकार इतनी डरी हुई है कि नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। यह सब राजनीति से प्रेरित है। दिलबाग सिंह को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने सच का साथ दिया।

इसलिए दिलबाग सिंह आज हम सबके बीच में हैं। अभय चौटाला ने कहा कि देवी लाल द्वारा उस समय लगाए गए पत्थर भी सरकारों ने उखाड़ कर फेंक दिए हैं। यमुनानगर में थर्मल पावर प्लांट की नई यूनिट पर चौटाला ने कहा कि जो थर्मल पहले से चल रहे थे उन्हें बंद किया जा रहा है।

पानीपत का थर्मल बंद पड़ा है। सरकार बाहर से महंगे रेट पर बिजली खरीद रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, श्याम सिंह राणा, इनेलो एससी सेल के जिला प्रधान सुरेश कान्हड़ी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें