फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सातवीं कक्षा की छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म

Mon, 03 Jun 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में 12 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस काम में युवक के दो साथियों ने भी सहयोग किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अर्जुन नगर चौकी पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि पहले पति से तलाक होने के बाद उसने वर्ष 2018 में उसने जिले के ही एक गांव निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली थी। पहले पति से उसके पास एक 12 साल की लड़की है। पहले पति से उसे जो बेटी हुई थी वह उसके मायके में नानी के पास रहती थी। वह सातवीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन

करीब छह महीने से आरोपी हिमांशु उसकी बेटी का पीछा कर रहा है। वह झांसा देकर उसे बहला फुसला रहा था। बेटी उसकी बातों में आ गई। बेटी के नाबालिग होने का फायदा उठाकर हिमांशु ने 21 अप्रैल को उसे फोन कर तेजली परिसर के पास बुलाया और उसके बाद उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इस वारदात को हिमांशु ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। इस पूरी घटना के बारे में जब उसे पता चला तो वह हैरान रह गई। उसने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया। पुलिस कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें