फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पिलाकर नशे में कर की युवक की हत्या, एक आंख से निकल रहा था खून

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। साढौरा थाना क्षेत्र के गांव यासीन माजरी में सुबह मजदूरी करने गए युवक का शव देर शाम औंधे मुंह खेत में पड़ा मिला। युवक की एक आंख से खून निकला हुआ था। मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर शराब पिलाकर नशे में उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। साढौरा पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

यासीन माजरी निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई संजीव (35) रविवार सुबह गांव के ही बलजीत सिंह कलेर के पास उनके खेत में मजदूरी के लिए गया था। देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान गांव के ही जगीर ने बताया कि उनके खेत में ट्यूबवेल के पास एक आदमी मृत पड़ा है। सूचना पर वह गांव के ही राकेश और संजू के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि जगीर सिंह के खेत के सामने गोहर की साइड में औंधे मुंह युवक का शव पड़ा है। उसकी बायीं आंख से खून निकला हुआ था। जब उसने नजदीक जाकर देखा तो उसके भाई संजीव का ही शव था। पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र ने बताया कि पूछने पर जगीर सिंह ने बताया कि संजीव कुमार ने उसके व बलजीत सिंह कलेर के साथ दिन में शराब पी थी। जितेंद्र का आरोप है कि उसके भाई संजीव कुमार को जगीर सिंह व बलजीत कलेर ने पहले शराब पिलाई। फिर नशे में उसकी हत्या कर फेंक दिया। सूचना मिलने पर देर रात को साढौरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के दौरान ही तीनों में किसी बात पर विवाद हुआ। फिर आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, यह भी चरचा है कि शराब पीने के बाद संजीव जब नशे की हालत में चलने लगा तो उसे दिल का दौरा पड़ गया, जिसके बाद वह वहीं बैठ गया। बताया जा रहा है कि औंधे मुंह गिरने से आंख में कुछ चुभने से खून आया है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा।
विज्ञापन

साढौरा के थाना प्रभारी दीदार सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या करने शक जताया है। मृतक के भाई की शिकायत पर दोनों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें