फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हादसे में युवक ने तोड़ा दम, दूसरा घायल

Wed, 18 Dec 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कालाअंब मार्ग गांव सादिकपुर टी प्वाइंट के पास मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे एक तेज रफ्तार ट्राला द्वारा बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे मे 19 वर्षीय गांव सरावीं निवासी अजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 17 वर्षीय कृष गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्राला को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक अजय के दादा इज्ञा राम ने बताया कि उसका पोता अजय अपने दोस्त कृष के साथ बाइक पर सादिकपुर के पास स्थित शैलर से अपने पिता दिलबाग को लेने के लिए गया था। जब वह सादिकपुर टी-प्वाइंट के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्राला ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व भी दोपहर ढाई बजे के करीब सादिकपुर के पास स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्राला चालक ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पेड़ से जा टकराई। गनीमत है कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें