फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला और युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sun, 15 Jun 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। क्षेत्र के शामपुर गांव में 52 वर्षीय महिला व साढ़ौरा में मानसिक परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव उनके कमरों में फंदे पर लटके मिले।  
शामपुर गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह व्यासपुर में बिजली निगम में नौकरी करता है। उसकी दो बहनों की कई वर्ष पहले शादी हो चुकी है। मां 52 वर्षीय सरदारी देवी काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान रहती थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मैं व मेरा भाई ड्यूटी पर थे। जबकि पिता काम पर गए हुए थे। घर पर मां व पत्नी कामना थी। दोपहर बाद मां छत पर प्याज की सफाई कर रही थीं। शाम लगभग पांच बजे पत्नी ने जाकर देखा तो अंदर छत पर कमरे का दरवाजा बंद था। यह पता लगते ही परिवार के लोग पहुंच गए।
दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर पंखे की कुंडी में मां ने फंदा लगाया था। फंदे से नीचे उतारा तो उनकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। साढ़ौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
वहीं दूसरी घटना में साढौरा निवासी सुरेंद्र सिंह ढांग ने बताया कि छोटा बेटा 46 वर्षीय जसबीर सिंह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। वह किसी से अधिक बातचीत नहीं करता था। उसका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे खाना खाने के बाद वह कमरे में जाकर सो गया। जबकि उसकी पत्नी व बेटी बाहर दूसरे कमरे में सोए हुए थे। रात लगभग दो बजे उसकी पत्नी बाथरूम करने के लिए उठी।
विज्ञापन

उसने दरवाजा बंद देखकर खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद पड़ोसियों व परिवार के अन्य लोगों को बुलाया। दरवाजा तोड़कर देखा तो जसबीर फंदे पर लटका था। उसे फंदे से उतारकर नारायणगढ़ इलाज के लिए लेकर गए तो वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें