फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बैंडी गांव में घर की छत के मलबे में दबकर व्यक्ति की मौत, पत्नी व तीन बच्चे चोटिल

Thu, 04 Sep 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव बैंडी में बारिश के दौरान गिरी कच्ची छत। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। रुक रुक कर हो रही बारिश के बीच रादौर के बैंडी गांव में एक घर की कच्ची छत के मलबे में दबकर 45 वर्षीय मान सिंह की मौत हो गई। जबकिमान सिंह की पत्नी व तीन बच्चों को भी चोटें आईं।

परिजनों ने बताया कि मान सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और पत्नी व तीन बच्चों के साथ रह रहा था। सुबह करीब सात बजे मकान के आसपास पानी भरने से नींव धंस गई और छत ढह गई। इस दौरान मान सिंह और उसकी पत्नी व बच्चे छत के मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर मान सिंह और उनके परिवार को मलबे से निकाला कर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मान सिंह को मृत घोषित कर दिया और उसकी पत्नी व बच्चों को भर्ती कर लिया। हादसे की सूचना पर थाना रादौर प्रभारी राजपाल मौके पर पहुंचे और मृतक मान सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

-
सारन गांव में भी ढह कर गिर गई घर की कच्ची छत

यमुनानगर। सरस्वती नगर के गांव सारन में भी घर की कच्ची छत ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के समय घर पर कोई नहीं था। ब्लॉक समिति सदस्य प्रतिनिधि डॉ. नरेश सारन ने बताया कि बारिश से बुधवार तड़के चार बजे गांव के सुनील कुमार के घर में एक कमरे की कच्ची छत गिर गई और उसके नीचे बैड व अन्य सामान दब गया। सुनील कुमार ने प्रशासन से आवास योजना के तहत लाभ दिलाने की मांग की। डॉ. नरेश सारन ने बताया कि इसी प्रकार गांव के ही देसराज, बलराज, प्रवीण कुमार, गुलशन कुमार, संजू कुमार, सुषमा रानी, रिंकू बाजवा, सतीश कुमार, ऋषिपाल व जवंतरी कच्चे घरों में रह रहे हैं। उनके घरों की छत टपक रही है और घर की हालत काफी खस्ता है। इससे उन्हें भी छत गिरने का भय है।
विज्ञापन



गांव बैंडी में बारिश के दौरान गिरी कच्ची छत। संवाद

गांव बैंडी में बारिश के दौरान गिरी कच्ची छत। संवाद

गांव बैंडी में बारिश के दौरान गिरी कच्ची छत। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें