फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कर्मियों की लंबित मांगें पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Mon, 19 May 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। सीएम ने आश्वासन दिया सफाई कर्मचारियों की सभी मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन प्रधान मनोज नाहरपुर ने बताया की सीएम से मांग की गई है कि सभी जिलों में अनुबंध के सफाई कर्मचारी का एरियल मिल चुका है ,वैसे ही यमुनानगर में भी दिया जाए। 2017 से समान काम-समान वेतन का एरियल दिया जाए।
विज्ञापन

अनुबंध सफाई के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। रेगुलर कर्मचारियों की 58 साल की पॉलिसी रद्द की जाए। वर्दी, जूते के पैसे सैलरी में दिए जाए।यूनियन के महासचिव विजय कुमार ने बताया कि वह संविधान को मानने वाले लोग हैं और अपनी बात को संविधानिक तरीके से ही रखते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर यूनियन के महासचिव विजय कुमार, संगठन मंत्री कश्मीरी लाल, प्रचार मंत्री राजेश कुमार, मुख्य सलाहकार श्याम चंद मौजूद रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते मांगे नहीं पूरी हुई तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें