संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रविवार को कस्बा के महाराणा प्रताप पार्क में नया तिरंगा फहराया। सांसद नवीन जिंदल की ओर से गत वर्ष 10 अगस्त को महाराणा प्रताप पार्क में 108 फीट ऊंचा झंडा लगवाया गया था। वर्ष में दो बार नया झंडा लगाया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को कृषि मंत्री ने नया झंडा फहराने की रस्म अदा की।
श्याम सिंह राणा ने पार्क में स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। स्थानीय दुकानदार ओमप्रकाश ने कृषि मंत्री के समक्ष एसके रोड पर नालों से पानी की निकासी न होने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि विभाग ने नाले तो बना दिए, लेकिन पानी की निकासी आज तक नहीं की। नालों में गंदा व बरसाती पानी हर समय भरा रहता है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को फोन कार्रवाई करने के आदेश दिए।