फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हादसे में बाइक सवार युवक की गई जान

Tue, 03 Jun 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। सरावां गांव के पास र कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे मेंं बाइक सवार कनीपला गांव निवासी विनोद कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई शाम लाल की शिकायत पर कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाम लाल ने बताया कि वह शनिवार को अपने भाई विनोद कुमार व भतीजे हनी के साथ बाइक पर मुलाना के दोसड़का किसी काम से गया था। बाइक को विनोद चला रहा था और वह दोनों पीछे बैठे थे। काम निपटाने के बाद जब वापस लौट रहे थे तो गांव सरावां के पास एकदम अचानक से तेज तूफान आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तूफान के कारण विनोद ने बाइक को सड़क से नीचे उतार लिया और बाइक पर बैठ ही गया। हम दोनों भी कच्चे रास्ते में एक तरफ खड़े हो गए। उसी दौरान कार ने विनोद को बाइक पर बैठे ही जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में विनोद लहूलुहान हो गया। घायल अवस्था में उसे साढौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सक ने उसकी नाजुक हालत को देखकर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें