फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्यावृत्ति के आरोप में दस को हिरासत में भेजा

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Yamuna Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में बुधवार देर शाम गांधी नगर चौकी पुलिस ने लक्ष्मी गार्डन में वेश्यावृत्ति के आरोप में एक महिला सहित छह लड़कियाें व तीन लड़कों को गिरफ्तार किया गया। बृहस्पतिवार को सभी आरोपियों को कोट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांधी नगर चौकी प्रभारी पिरथी सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम उन्हें सूचना मिली कि लक्ष्मी गार्डन में एक घर में एक महिला देह व्यापार चला रही है। सूचना मिलते ही देर शाम उन्होंने घर पर छापा मारा। जहां पर पांच लड़कियां व तीन लड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पुलिस ने पांच लड़कियों व तीन लड़कों के साथ वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने वाली महिला को भी गिरफ्तार किया। इसमें उसकी एक लड़की भी शामिल है। पकड़े गई लड़कियों में दो लड़कियां कोलकाता और तीन लोकल हैं। जिन्हें बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 29 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें