फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे बदलने से दामन पर लगे दाग नहीं धुलेंगे

Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
Yamuna Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह द्वारा मंत्रिमंडल में किए गए फेरबदल से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मंत्रिमंडल में नए चेहरों के शामिल होने से कुछ भी नहीं होने वाला है। केवल चेहरे बदले हैं, सरकार पर लगे घोटालों के दाग नहीं धुलेंगे। जनता कांग्रेस सरकार में हुए अरबों रुपये के घोटालों से सरकार की असलियत जान चुकी है। जनता का ध्यान भंग करने के लिए मंत्रिमंडल में जमा घटाव किया गया है। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता ओमप्रकाश चौटाला ने सोमवार शाम को कसबा रादौर के सफल पैलेस में एक पत्रकारवार्ता में कही। चौटाला रादौर में इनेलो नेता सुभाष सैनी पूर्व सरपंच पूर्णगढ़ की भतीजी रेनू की शादी में भाग लेने आए थे।
विज्ञापन

महंगाई से त्रस्त जनता
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार जन विरोधी सरकार है जिसने जनता पर महंगाई का बोझ लादकर उसकी कमर तोड़ दी है। चुनावों से पूर्व कांग्रेस का हाथ गरीब के साथ का नारा देकर कांग्रेस ने सत्ता हथियाई थी लेकिन चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस ने गरीब लोगों का सबसे ज्यादा शोषण किया है। तीसरे मोरचे को खड़ा करने के प्रयास जारी है। देश में होने वाले लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस और अन्य पार्टियों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। तीसरे मोरचे की सरकार सत्ता में आएगी।
ये रहे मौजूद
मौके पर विधायक बीएल सैनी, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, हलका प्रधान राजकुमार बुबका, सुभाष खुदर्बन, डा. जरनैल पंजेटा, कमल चमरोड़ी, सुभाष सैनी पूर्णगढ़, चरणसिंह टोपरा, जगमाल नेहरा, ठाकुर सैनी, सुशील बतरा, करनैल सागड़ी, मेजर सढूरा, वीरभान वधवा, डा. लाभ सिंह, बलजीत सैनी, सिंगराम सैनी, सरदूल सिंह सतगौली, मनोज राणा, पवन राणा, मौहकम राणा, श्रीपाल और सुरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें