फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियाें और किसानों की समस्याएं सुनीं

Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
Yamuna Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। शिवालिक बोर्ड हरियाणा के सदस्य जाकिर हुसैन ने सोमवार को अनाज मंडी छछरौली का दौरा कर आढ़तियों और किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की दिक्कत पेश नहीं आने दी जा रही है। फिर भी अगर कोई दिक्कत है तो वे मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलकर उनका समाधान करवाएंगे। जाकिर हुसैन ने धान खरीद का जायजा लिया। आढ़तियों और किसानों ने उनके सामने मंडी में धान डालने के लिए जगह नहीं मिलने की बात रखी। इसके साथ ही मंडी की कुछ जगह जो कच्ची है, को पक्का करने की मांग की। आढ़ती बलबीर सिंह शेरपुर, संदीप मलिक, जगमाल सिंह, रणबीर सिंह पूर्व सरपंच और प्रेम सागर का कहना है कि अभी तक खरीद एजेंसियां धान में नमी की मात्रा 18 प्रतिशत ले रही हैं। सरकार को चाहिए कि वह नमी की मात्रा को बढ़ाकर 22 प्रतिशत तक करे। कांग्रेसी नेता जाकिर हुसैन ने कहा कि वह सरकार तक उनकी बात पहुंचाएंगे। उनके साथ धर्मवीर शर्मा, अकील हुसैन, हरदीप और रामलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें