फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रूस भेजने के नाम पर तीन लोगों से 9.76 लाख हड़पे

Sat, 20 Sep 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रूस भेजने के नाम पर दो युवकों व एक युवती से 9.76 लाख रुपये हड़प लिए गए। इनमें अलग-अलग थानों की पुलिस ने अलग-अलग तीन मुकदमे दर्ज किए हैं, जिनमें विकास व आशीष धोखाधड़ी के आरोप में नामजद किए।
थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में गांव सबीलपुर जट्टान निवासी जगदीश ने बताया कि उनकी बेटी रूपल पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहती थी। इस दौरान उसे पता चला कि विकास कुमार युवाओं को पढ़ाई व रोजगार के लिए विदेश भेजने का काम करता है। वह अपनी बेटी के साथ विकास से मिला।
विज्ञापन

विकास ने उसे बताया कि वह रूपल को रूस भेज देगा, जहां पर वह पढ़ाई के साथ नौकरी भी कर सकती है। वह विकास की बातों में आ गया। रूपल को रूस भेजने के नाम पर विकास ने उससे गत 13 मई से 26 जून के बीच तीन लाख 36 हजार रुपये और दस्तावेज ले लिए। इसके बाद काफी समय बीतने के बाद भी विकास ने रूपल को विदेश नहीं भेजा।
जब इस बारे में विकास से बात की तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर जब विकास से रुपये वापस मांगे तो उसने देने से इंकार कर दिया। तब विकास के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी रामकुमार का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
उधर, थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में गांव पंजेटो निवासी अरुण कुमार व गांव गनौली निवासी इसरार ने बताया कि वह दोनों पढ़ाई के बाद रोजगार के लिए विदेश जाना चाहते थे। उन्हें पता चला कि आशीष नाम का युवक लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उन्होंने उसे मोबाइल नंबर पर कॉल कर संपर्क किया। आशीष ने उन्हें छह जून को यमुनानगर बस स्टैंड मिलने बुलाया। जब वह आषीष से मिलने के लिए बस स्टैंड गए तो उसने उन्हें रूस भेजने का आश्वासन दिया। साथ ही दोनों से छह लाख 40 हजार रुपये व उनके दस्तावेज ले लिए, मगर इसके बाद काफी समय बीतने पर भी उन्हें रूस नहीं भेजा।
विज्ञापन

उससे रुपये वापस मांगे तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। तब उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी किरणचंद का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें