फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाहरपुर में ट्यूबवेल की आठ मोटर चोरी

Sat, 20 Sep 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव नाहरपुर में पांच किसानों के ट्यूबवेल से आठ मोटरें चोरी कर ली गईं। थाना जठलाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में गांव नाहरपुर निवासी राजिंद्र कुमार ने बताया कि वह 17 सितंबर देर शाम खेतों से काम खत्म कर ट्यूबवेल के कमरे का ताला लगाकर घर आ गए थे। अगले दिन सुबह खेतों में गए तो ट्यूबवेल के कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर से मोटर चोरी थी। बाद में पता चला कि पड़ोसी उमेश ग्रोवर, जब्बार, धर्मबीर व सलीम के खेतों से ट्यूबवेल की मोटरें भी चोरी की गई हैं। संवाद
विज्ञापन



मोबाइल चोरी के आरोपी भेजे जेल

यमुनानगर। शंभू कॉलोनी पांसरा में घर से दो मोबाइल चोरी हो गए। शिकायत पर थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में योगेश ने बताया कि रात को वह घर पर सो रहा था। जब उसकी नींद खुली तो पाया कि उसके दो मोबाइल चोरी हैं। बाद में पता चला कि मोबाइल राजेश विहार कॉलोनी निवासी नितिन व विकास ने चोरी किए हैं। थाना प्रभारी अजैब सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे चोरी के दो मोबाइल बरामद कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें