फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्रवृत्ति के लिए जिले के 95 विद्यार्थी देंगे चयन परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जिले की सामाजिक संस्था एक प्रयास आपके साथ इस वर्ष भी आर्थिक कमजोर विद्यार्थियों के लिए चयन परीक्षा करवाने जा रही है। यह परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को संस्था की ओर से छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा करवाने को लेकर संस्था पदाधिकारियों ने बैठक की और सभी उनकी ड्यूटी सौंपी गई। इस परीक्षा में इस बार आठ काॅलेज के 95 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। यह परीक्षा राजकीय विद्यालय छछरौली में 15 मार्च को करवाई जाएगी। ये जानकारीसंस्था के सलाहकार शीशपाल चौहान व चैयरमैन आरएस शर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार छछरौली से 26, आहड़वाला व्यासपुर से 19, रादौर से 16, प्रतापनगर से तीन, सरस्वती नगर से दाो, डीएवी साढौरा व गुर्जर कन्या देवधर से 29 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे होगी और विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे पहुंचना होगा। इसमें प्रश्नों की संख्या 100 होगी, जो वस्तुनिष्ठ होंगे। केंद्र पर साथ के साथ परीक्षा आकलन कार्य भी किया जाएगा। महासचिव कुंदन कालड़ा व वाइस चेयरमैन सुशील गुलाटी ने बताया कि परीक्षा संचालन विधिवत पूरा कर लिया गया है। सभी कालेजों और विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम व परीक्षा संबंधी जानकारी ग्रुप के माध्यम से दी गई है। इस दौरान परीक्षार्थियों को आने-जाने का किराया भी दिया जाएगा। इसी माह कट ऑफ लिस्ट के आधार पर उत्तीर्ण विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके बाद योग्य विद्यार्थियों के घरों की आर्थिक स्थिति का जायजा लेने के बाद संस्था के मानदंड के आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा। संस्था अब तक 60 विद्यार्थियों का चयन कर चुकी है। इस दौरान नरेंद्र गेरा, अनूप कोठियाल, अच्छर सिंह, ओपी सैनी, चरणजीत बत्तरा, विनोद सेठी, श्यामपाल शर्मा, सतीश कौशिक, पिरथी सैनी, गोपाल भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें