फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वार्षिक परीक्षाओं के कारण धीमी हुई एचपीवी टीकाकरण अभियान की रफ्तार

Sun, 15 Mar 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर के मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अ​भियान की शुरुआत करते विधायक घनश्
विज्ञापन
यमुनानगर। देशव्यापी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी, लेकिन जिले में इन दिनों ये अभियान धीमी गति से चल रहा है। स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं होने के कारण अभिभावक अपनी बेटियों को फिलहाल टीका नहीं लगवा रहे है। उनका मानना है कि कहीं टीकाकरण का असर बेटियों की सेहत या परीक्षा पर न पड़ जाए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जब स्वास्थ्यकर्मी घर-घर या स्कूलों में जाकर किशोरियों के टीकाकरण के लिए अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं तो अधिकांश माता-पिता एक ही जवाब दे रहे हैं कि परीक्षा खत्म होने के बाद ही टीका लगवाया जाएगा। इसके चलते अभियान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी हो गई है। यह टीकाकरण अभियान 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में करीब 14 हजार पात्र किशोरियों को तीन माह के भीतर एचपीवी टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान के तहत प्रत्येक पात्र किशोरी को केवल एक ही खुराक दी जानी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पात्र किशोरियों की पहचान कर रही है। टीकाकरण से पहले उनका रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। इसके बाद मेडिकल ऑफिसर की निगरानी में सुरक्षित तरीके से टीका लगाया जा रहा है।

सर्वाइकल से बचाता है यह टीका: जितेंद्र सिंह
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि इन दिनों अधिकांश स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा पूरे साल की मेहनत का परिणाम होती है, इसलिए अभिभावकों को यह चिंता रहती है कि कहीं टीकाकरण के बाद बच्चियों की तबीयत पर कोई असर न पड़े और इससे उनकी परीक्षा प्रभावित न हो जाए। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि एचपीवी टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है और इससे स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। टीकाकरण अभियान मेडिकल ऑफिसर की निगरानी में चलाया जा रहा है और सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। विभाग का लक्ष्य है कि अगले ढाई माह के भीतर सभी पात्र किशोरियों को टीका लगा दिया जाए। सिविल सर्जन ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि जिन बच्चियों की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, उनके माता-पिता उन्हें जल्द से जल्द एचपीवी का टीका लगवाएं। इससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। यह टीका किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें