मंगलवार को जिले में कोरोना से एक 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं 87 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब तक कोरोना की इस लहर मेें अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 45 संक्रमित मरीजों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया।
डीसी ने बताया कि अब जिले की उभार दर 96.92 प्रतिशत हो गई है। जबकि दोहराव दर 278 दिन है। उन्होंने बताया कि जिले की कुल आबादी में से 45.86 प्रतिशत की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक जिले में कुल 25232 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 24456 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के कुल 360 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें से कुछ घर पर आइसोलेट किए गए हैं। अभी तक कुल 551346 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 520424 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 2944 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। डीसी ने बताया कि जिले में कुल 65 सक्रिय सूक्ष्म जोन बनाए गए हैं।