फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेले में 831 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को 27वें विशाल रक्तदान मेले का आयोजन किया गया। इसमें एम्स नई दिल्ली, पीजीआई चंडीगढ़, ट्रॉमा सेंटर यमुनानगर की टीमों ने रक्त एकत्रित किया। रक्तदान मेले में 831 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने अतिथियों में मुकंद शिक्षण संस्थानों के चेयरमैन अशोक कुमार, प्रबंंधन समिति के सदस्यों पं ज्ञान प्रकाश शर्मा, प्रमोद बंसल व अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि जेएमआईटी संस्थान को राज्यपाल की ओर से रक्तदान के महत्वपूर्ण योगदान के लिए चार बार सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, वाद विवाद, प्रश्नोत्तरी, गेमस, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली व अन्य गतिविधियां कराई गईं। इनमें छात्र-छात्राओं ने कई पुरस्कार जीते। संस्थान के विभिन्न क्लब के विद्यार्थियों ने फ्लैग मार्च कर रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। एनएसएस कैडेट्स ने रक्तदान के लिए पास के गांव में जागरूकता रैली निकाली।
इस दौरान संस्थान की ओर से तीन या तीन से ज्यादा रक्तदान करने वाले 16 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्थान की यूथ रेडक्रॉस सोसायटी ने रक्तदान को लेकर गलतफहमी पर खुला विचार मंच आयोजित किया। इस मौके पर डॉ. रमेश कुमार, डॉ. एसके गर्ग, डॉ़ विवेक शर्मा, निदेशक, डॉ. ऋषि शर्मा, डॉ. यूपी सिंह, डॉ़ विकास जुनेजा, डॉ. विकास, डॉ पंकज, डॉ. गौरव, डॉ. एलएस रीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें