यमुनानगर। आजादी के अमृत महोत्सव योजना के तहत स्वतंत्रता संग्राम में गुमनाम नायकों के बारे में अपने विचार सरकारी स्कूल के विद्यार्थी प्रधानमंत्री को 75 लाख पोस्ट कार्ड के माध्यम से भेजेंगे। यह कार्ड जिला की कक्षा चौथी से 12वीं तक के 72 हजार 500 विद्यार्थियों द्वारा लिखे जाएंगे। कार्ड 20 दिसंबर को भेजे जाएंगे।
यह कार्ड माय विजन फॉर इंडिया ऑन 2047 और भारत के अनसंग हीरोज के तहत तैयार किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ेगा तथा कईं चीजें सीखने के लिए मिलेगी। प्रधानमंत्री हाउस में भेजे जाने वाले यह कार्ड दो मुख्य बिंदुओं को ध्यान में रख बनाए जा रहे हैं। इनमें पहला स्वतंत्रता संग्राम में गुमनाम नायक और दूसरा 2047 में भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण होगा।
चयनित टॉप टेन कार्ड भेजने वाले होंगे सम्मानित
विद्यार्थियों द्वारा तैयार की जाने वाले यह कार्ड टॉप टेन में शामिल किए जाएंगे। यानी इनमें से दस कार्ड ऐसे चुने जाएंगे जो सबसे अच्छे होंगे। चयनित विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं पोस्टकार्ड बनाने को लेकर अध्यापकों द्वारा विद्यािर्थियों को लिखने के तौर तरीके बताए जा रहे हैं। बकादा इसके लिए स्कूल के अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। 20 दिसंबर से पहले-पहले इन कार्डों को बनाकर तैयार करना है।
वर्जन
पहली बार इस तरह की पहल शुरू की गई है। यह पोस्टकार्ड जिला के 72 हजार 500 विद्यार्थी तैयार करेंगे। 20 दिसंबर से पूर्व इन्हें तैयार किया जाएगा। इसके बाद इन्हें दिल्ली प्रधानमंत्री हाउस भेजा जाएगा। कार्ड को खरीद लिया गया है जिन्हें स्कूलों में भी वितरित किया जा रहा है।
-कुलदीप सिंह, उप जिला परियोजना अधिकारी, शिक्षा विभाग।