फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 7.44 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। विदेश भेजने के नाम पर बसातियांवाला निवासी सरनप्रीत सिंह से सात लाख 44 हजार रुपये हड़प लिए। आरोप गुरप्रीत सिंह व उसके पिता राजपाल पर लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सरनप्रीत ने व्यासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का रोजगार की तलाश में विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात क्षेत्र के गुरप्रीत सिंह व उसके पिता राजपाल के साथ हुई। आरोपियों ने उसे कहा कि वह युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं। वह उसके लड़के को भी विदेश भेज देंगे।
विज्ञापन

इसके लिए करीब आठ लाख रुपये का खर्च आएगा। वह आरोपी की बातों में आ गया। उसने आरोपियों को अलग-अलग करके सात लाख 44 हजार रुपये दे दिए। मगर काफी दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसके लड़के को विदेश नहीं भेजा। इस पर उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें