फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विवाद में दो भाइयों पर किया तलवार से हमला

Sat, 26 Apr 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के गोविंदपुरा में दुकान के सामने से बाइक हटाने को बोलने पर एक युवक ने अपने छह अन्य साथियों के साथ मिलकर दो भाइयों पर तलवार से हमला कर दिया। आरोपियों ने दुकान के बाहर खड़ी तीन एक्टिवा भी तोड़ दी। पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गढ़ी गुजरान हमीदा निवासी मोहम्मद इकराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गोविंदपुरा में उसके पिता की एक्टिवा ठीक करने की दुकान है। वह तथा उसका भाई शमीम दुकान पर काम करते हैं। 25 अप्रैल को विशाल उनकी दुकान पर बाइक लेकर आया। उन्होंने विशाल को बाइक साइड में खड़ी करने के लिए कहा मगर आरोपी तैश में आ गया। आरोपी ने गाली-गलोज करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी शाम को अपने साथियों के साथ दुकान पर आया। आरोपियों ने आते ही उन पर तलवार व डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने बचने के लिए दुकान का शटर बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने दुकान के बाहर खड़ी तीन एक्टिवा तोड़ दी। शोर सुनकर जब आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें