फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर व्यक्ति के खाते से निकाले 70 हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी की राजेश कॉलोनी निवासी चमन लाल का एटीएम कार्ड बदलकर अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से 70 हजार रुपये निकलवा लिए। मोबाइल पर खाते से रुपये कटने का संदेश आने पर एटीएम बदले जाने का पता चला। इसकी शिकायत चमन लाल ने पुलिस को दी। शहर जगाधरी पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

राजेश कॉलोनी निवासी चमन लाल ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अंबाला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था। जब वह एटीएम से पैसे निकाल रहा था तो वहां एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। आरोप है कि आरोपी ने एटीएम से रुपये निकलवाने में उसकी मदद करने के बहाने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। पैसे निकलवाने के बाद वह घर आ गया। 28 मई की दोपहर डेढ़ बजे उसके मोबाइल पर उसके अकाउंट से 70 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। संदेश देख वह हैरान रह गया। वह बैंक में पहुंचा और अधिकारियों से बात की। जांच करने पर पता चला कि उसका एटीएम बदला हुआ है। अज्ञात ने उसके अकाउंट से एटीएम के माध्यम से ऑनलाइन 70 हजार रुपये की ट्रांजक्शन की है। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें