जिले में दो दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला रुक गया है। वहीं कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या भी लगातार कम हो रही है। जिले में सोमवार को कोरोना के 22 नए केस मिले और 67 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए है।
डीसी गिरीश अरोड़ा ने बताया कि जिले में 97.69 प्रतिशत रिकवरी रेट हो गया है। जिले की कुल आबादी का 27.76 प्रतिशत का कोरोना टेेस्ट हो चुका है। कोरोना के 22 नए मिले केसों में से 6 मरीज दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। वहीं 16 मरीज कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती है।
जिले में जून माह के दूसरे सप्ताह में कोरोना से राहत मिलना शुरू हो गया है। पिछले दो दिनों से कोरोना से मौत का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। वहीं दूसरी लहर से सबक लेते हुए स्वास्थ्य विभाग तीसरी लहर से बच्चों को बचाने की तैयारियों में अधिकारी जुट गए है। नीकू के अलावा अब 60 बेड का पीकू वार्ड बनाने की तैयारियां भी जोरों से चल रही है। लोगों को एहतियात बरतने को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
बॉक्स
यह है स्थिति
पॉजिटिव आए-22
स्वस्थ हुए मरीज-67
रिपोर्ट लंबित-657
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक मौत-394
अब तक पॉजिटिव केस-24,434
अब तक स्वस्थ हुए-23,870
कोरोना के एक्टिव केस-170
होम आइसोलेशन में मरीज-128
अब तक हुई सैंपलिंग-3,33,679
जिले का रिकवरी रेट-97.69 प्रतिशत
जिले का पॉजिटिविटी रेट-7.32 प्रतिशत
बॉक्स
ब्लैक फंगस की स्थिति
अब तक के केस-15
अब तक मौत-02
अब तक कुल ऑपरेशन-04
जिले में एक्टिव केस-03