फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति पर लगाया चावलों का गर्म पानी डाल जलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव लेदा खास निवासी महिला ने अपने पति पर चावलों के गर्म पानी से भरा पतीला डालकर जलाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दहेज में कीमती सामान की मांग पूरी न होने पर उसके ससुराल वालों के साथ मिलकर उसके पति ने मारपीट की। महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति, सास व ससुर पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लेदा खास निवासी मधु देवी ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी गांव काटरवाली निवासी सुशील कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज में कीमती सामान न देने पर प्रताड़ित करने लगे। उसका पति छोटी छोटी बातों पर उससे मारपीट करता था। दस जून की सुबह करीब दस बजे वह घर पर दोपहर का भोजन बनाने की तैयारी कर रही थी। चूल्हे पर चावल बनाने के लिए पतीले में गर्म पानी कर रही थी। इस दौरान उसका पति उससे गाली गलौच करने लगा। कुछ ही देर में आरोपी ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद उसके पति ने चावलों का गर्म पानी से भरा पतीला उसपर डाल दिया। इससे वह झुलस गई और चिल्लाने लगी। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला का आरोप है कि मारपीट में उसके ससुर जगमाल व सास भगती देवी ने भी साथ दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने महिला के आरोपी पति, सास व ससुर पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें