फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कैंसर की दवा के नाम पर 66 लाख लेकर थमाया सांप

Fri, 14 Nov 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। दवा से कैंसर ठीक कर उससे लाखों रुपये कमाने का लालच सेक्टर-17 निवासी अनिल बंसल को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने 66 लाख रुपये लिए और थैले में सांप डालकर थमा दिया। साथ ही आरोपियों ने सांप की तस्करी में फंसाने की धमकी दी। घटनाक्रम 2019 का है।

अब पीड़ित ने सेक्टर-17 थाना पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर चिल्लकाना के गांव काजीबांस निवासी रिंकू सैनी, मुर्सलीन व हरप्रीत व हुडा जगाधरी निवासी दर्पण प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जगाधरी के सेक्टर-17 निवासी अनिल बंसल ने बताया कि करीब सात वर्ष पूर्व उसके परिचित दर्पण प्रजापति के माध्यम से उसकी जान पहचान उत्तर प्रदेश के गांव काजीबांस निवासी रिंकू सैनी के साथ हुई थी। रिंकू सैनी ने उसे एक दवा के बारे में बताया कि इससे कैंसर का इलाज होता है और इस दवा से लाखों रुपये कमा सकते हैं। उसने आरोपी की बातों पर उसने विश्वास कर लिया।
विज्ञापन


13 दिसंबर 2019 को रिंकू सैनी, मुर्सलीन और हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी ने उसे होटल सफायर यमुनानगर के पास बुलाया। इसके बाद वह सभी सेहत नामक दवा लेने के लिए गाड़ी में सवार होकर पांवटा साहिब के लिए रवाना हुए। वहां पर उसे एक अज्ञात सरदार व्यक्ति मिला। उससे सौदे की बाद हुई। उसने दवा की कीमत दो करोड़ रुपये बताई। इसके बाद दवा का सौदा 66 लाख रुपये में तय हो गया। शिकायत में अनिल बंसल ने बताया कि आरोपी रिंकू सैनी और उसके साथियों ने उससे उसी दिन एक एफिडेविट जबरन लिया। उसमें झूठा उल्लेख किया गया कि हमारा कोई हिसाब-किताब बाकी नहीं है। आरोपियों ने उसे नोटरी एटेस्ट करवाया और ब्लैंक चैक व ब्लैंक स्टैंप पेपर पर भी हस्ताक्षर करवाए। अगले दिन रिंकू और उसके साथियों ने उसे दवाई लेने के लिए राधा कृष्ण मंदिर सेक्टर-17 के पास बुलाया।

आरोपियों ने उसे एक थैला थमा दिया और बदले में उससे 66 लाख रुपये ले दिए। जब उसने थैला खोलकर देखा तो उसके अंदर एक सांप था। उसने आरोपियों से कहा कि उसने दवामांगी थी। वह उसे सांप क्यों दे रहे हैं। आरोपियों ने कहा कि इस सांप के जहर से ही दवा बनेगी। इसके बाद उसकी आरोपियों से बहस हो गई। आरोपी उसके पास थैला छोड़कर भाग गए। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे सांप तस्करी के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर आरोपी रिंकू सैनी, मुर्सलीन, हरप्रीत व दर्पण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -लाभ सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें