फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: होली पर जिला अस्पताल में पहुंचे 60 घायल

Fri, 06 Mar 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में होली का त्योहार जहां एक ओर रंगों और उत्साह के साथ मनाया गया, वहीं कई जगहों पर हुए विवादों ने जश्न में भंग भी डाल दिया। होली के दिन अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट, झगड़े जैसे मामलों में चोटिल होकर उपचार के लिए जिला मुकंद लाल नागरिक अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में शुक्रवार को कुल 60 मेडिको लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) दर्ज की गईं। इनमें 40 शिकायतें लड़ाई-झगड़ा और पांच शिकायतें छुटपुट हादसे की रही।
होली के दिन कई स्थानों पर रंग खेलने के दौरान आपसी कहासुनी के बाद विवाद हो गया। कुछ जगहों पर मामूली कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इन घटनाओं में घायल लोगों को उपचार के लिए जिला मुकंद लाल नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें जिले के सभी ब्लॉकों के अलावा मॉडल टाउन, जगाधरी, छोटी लाइन इत्यादि जगहों से छुटपुट विवाद में चोटिल होने जैसे बातें सामने आई, कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार सुबह से ही चोटिल लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिनभर इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और स्टाफ की टीम घायलों का इलाज करने में जुटी रही। गंभीर मामलों में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद संबंधित मामलों की एमएलआर भी दर्ज की। उधर, सीएमओ जितेंद्र का कहना है कि त्योहारों के दौरान अक्सर आपसी विवाद और लापरवाही के कारण इस तरह के मामले बढ़ जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें