फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की समस्या होगी खत्म, 44 छोटे ट्रैक्टर ट्रालियों की होगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर से जल्द ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की समस्या खत्म हो जाएगी। सभी वार्डों में कचरा कलेक्शन के लिए नगर निगम 44 छोटे ट्रैक्टर-ट्रालियां लगाएगा। प्रत्येक वार्ड में दो ट्रैक्टर ट्रालियां लगाई जाएगी। जिसके माध्यम से रोजाना डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है। इच्छुक एजेंसियां चार मई तक टेंडर भर सकती है। टेंडर होते ही कचरा कलेक्शन व्यवस्था बेहतर होगी। ट्रैक्टर ट्रालियों पर चालकों, सहायकों व डीजल की व्यवस्था टेंडर लेने वाली एजेंसी ही करेगी।
बता दें कि कुछ दिन पहले डोर टू डोर कचरा उठान का टेंडर खत्म हो गया था। जिसके बाद से शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की समस्या पैदा हो गई थी। इसके समाधान के लिए नगर निगम ने टिप्परों के साथ साथ हर वार्ड में दो-दो ट्रैक्टर ट्रालियां से कचरा कलेक्शन करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

------------
रखे जाएंगे चालक व सहायक
इतना ही नहीं सभी ट्रैक्टर ट्रालियों पर चालक व सहायक रखे जाएंगे। ट्रैक्टर के डीजल का खर्च, ड्राइवर व सहायकों का वेतन टेंडर लेने वाली एजेंसी देगी। इसके अलावा जो टिपर पहले लगे हुए हैं, वे भी उसी तरह कचरा कलेक्शन का काम करते रहेंगे। टेंडर लेने वाली एजेंसी की एक करोड़ रुपये की टर्न ओवर हो। उसे कचरा लिफ्टिंग के कार्य व वाहन खरीदने का अनुभव हो, वह ब्लैकलिस्ट न हो। उन्होंने बताया कि टेंडर होते ही सभी वाहनों को वार्डों में कचरा कलेक्शन के लिए लगाया जाएगा। इससे हमारे शहर की कचरा कलेक्शन की समस्या खत्म होगी।
ट्रालियों का होगा नीला रंग, लगाए जाएंगे जीपीएस
कार्यकारी अधिकारी सुशील भुक्कल ने बताया कि शर्तों के अनुसार टेंडर लेने वाली एजेंसी को सभी 44 ट्रॉलियों पर नीला रंग करवाना होगा और उसपर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी व स्वच्छता संबंधित स्लोगन लिखवाने होंगे। इसके अलावा सभी ट्रैक्टर ट्रालियों में जीपीएस लगाए जाएंगे। जीपीएस के माध्यम से इन ट्रैक्टर ट्रालियों पर निगरानी रखी जाएगी। एजेंसी को जीपीएस की रिपोर्ट हर माह बिल के साथ देनी होगी।
वर्जन
सभी वार्डों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए 44 ट्रैक्टर ट्रालियों का टेंडर लगाया गया है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। अलॉट होते ही व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी और कचरा कलेक्शन की समस्या खत्म होगी। हमारा शहर सुंदर, साफ व स्वच्छ बने, इसके लिए शहरवासी भी अपना योगदान दें और शहर को सबसे साफ व सुंदर बनाए।
विज्ञापन

-मदन चौहान, मेयर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें