फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 37 नए मरीज मिले , संख्या 137 पहुंची

विज्ञापन
उपायुक्त ने बैठक आयोजित करके डेंगू नियंत्रण सम्बन्धी दिए निर्देश। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में डेंगू का डंक कम नहीं हो रहा है। जिले में सोमवार को 37 नए मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली है। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 137 तक पहुंच गई है।
वहीं सोमवार को जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने अपने कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे डेंगू नियंत्रण संबंधी प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएं। उपायुक्त के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने डेंगू के टेस्ट की दरें निर्धारित कर दी हैं। अब कोई भी अस्पताल इस टेस्ट के लिए 600 रुपये से अधिक की फीस वसूल नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के सभी जिले अस्पतालों को डेंगू के संदिग्ध मरीजों की सूचना सिविल सर्जन कार्यालय को देना अनिवार्य है। डेंगू के किसी मरीज को प्लेटलेट्स की आवश्यकता है तो उसके लिए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल नंबर 98176-64700, 98178-20600 और 98178-89600 जारी किया है। वहीं फॉगिंग कराने के लिए नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 95951-30130 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि लोग अपने घरों में खाली बर्तन, टायर, गमले व इस प्रकार के अन्य सामान में पानी जमा न होने दें। कूलर का पानी निकालकर उसे अच्छी तरह साफ करें। डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लारवा साफ पानी में पनपता है। उन्होंने कहा कि यह मच्छर दिन के समय काटता है, इसलिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें