फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से खैर की लकड़ी के 35 टुकड़े बरामद

Wed, 07 May 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। तस्करों ने जंगल से खैर के पेड़ काटकर घर में लकड़ी छिपा ली। वन विभाग के अधिकारियों को जब इसकी सूचना मिली तो विभाग के अधिकारियों ने घर में दबिश दी।। इस दौरान घर के अंदर से 35 खैर के छिले हुए टुकड़े बरामद किए गए। छछरौली थाना पुलिस ने मामले में पांच आरोपियोें के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
डारपुर बीट के उप वन राजिक अधिकारी मोबीन खान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इब्राहिमपुर के जंगल से गांव के ही अदरीश, लियाकत, अकरम, अली हसन ने खैर के पांच पेड़ों को चोरी से काटकर उसके टुकड़ों को गांव के ही इरफान उर्फ फाना के घर में छिपाया हुआ है। सूचना मिलते ही उन्होंने टीम के साथ आरोपी इरफान के घर पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इरफान के घर से खैर के 35 छिले हुए टुकड़े बरामद हुए। इस दौरान वहां से आरा, कुल्हाड़ी व पेड़ काटने का अन्य सामान बरामद हुआ। उन्होंने खैर की लकड़ी को बरामद कर इसकी सूचना पुलिस को दी। छछरौली थाना पुलिस ने मामले में पांच आरोपी खैर तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें