यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की दो बाइक बरामद हुई। आरोपी की पहचान देवधर गांव निवासी शुभम के नाम से हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना पर आरोपी को कलानौर के पास से पकड़ा। आरोपी से जो बाइक बरामद हुई वह उसने 26 अप्रैल को शहर थाना क्षेत्र से चोरी की थी। आरोपी ने दूसरी बाइक 15 जनवरी को सदर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव चोरी की थी। संवाद