फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर बॉक्स में रखे 3.13 लाख रुपये चोरी, चालक पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। यमुनानगर। छछरौली के गांव इब्राहिमपुर में चोरों ने घर में लोहे के बक्से में रखे तीन लाख 13 हजार रुपये चोरी कर लिए। यह रुपये पीड़ित ने अपनी एक गाड़ी बेचकर रखे हुए थे। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर निवासी यासीन ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके पास दो गाड़ियां है। जिन पर उसने चालक रखे हुए हैं। छह माह पहले उसने अपनी एक गाड़ी बेच दी थी। जिससे करीब तीन लाख 13 हजार रुपये मिले थे। यह रुपये उसने घर के अंदर लोहे के बॉक्स में रखे हुए थे। 28 मई को उसके घर के अंदर से दिन के समय कोई व्यक्ति ये रुपये चोरी कर ले गया।
उसे शक है कि ये रुपये उनकी गाड़ी के चालक साढौरा के गांव तेवर निवासी सत्तार ने चोरी किए। जो रिश्ते में उसकी मौसी का लड़का है। उन्होंने अपने स्तर पर रुपयों की तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें