फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में छापे मारकर 29 बिजली चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बिजली निगम की ओर से रात को बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने 29 लोगों को बिजली चोरी करने के आरोप में पकड़ा। आरोपियों से दस लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
बिजली चोरी के खिलाफ अभियान बिलासपुर सहित आसपास के गांवों में चलाया गया। चेकिंग के दौरान अधिकतर घरों में एसी, चारा काटने की मोटर व भारी लोड के बिजली उपकरण बिना मीटर के चलते पकड़े गए। एसडीओ राजकुमार सैनी ने बताया कि जून में बारिश कम होने के कारण अचानक बिजली की खपत पिछले वर्ष के मुकाबले कई गुना बढ़ गई। इस पर विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। विभाग ने दो टीमों का गठन कर पुलिस बल की मौजूदगी में रविवार की रात दस से सुबह चार बजे करीब एक सौ से अधिक घरों में छापे मारे। इस दौरान बिजली चोरी के 29 मामले पकड़े गए। आरोपियों पर लोड के अनुसार जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कुंडी लगाकर बिजली चोरी की जा रही है। इसके अलावा कई जगहों पर केवल में कट लगाए गए थे। एसडीओ सैनी ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं के बिजली के बिल पिछले काफी समय से बकाया है। ऐसे उपभोक्ताओं को डिफाल्टर घोषित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन उपभोक्ताओं ने बिल समय से नहीं भरे हैं, उनकी चेकिंग कर कनेक्शन काटें जाएंगे।
विज्ञापन

अवैध रूप से चल रही स्ट्रीट लाइट पर होगी कार्रवाई
एसडीओ सैनी ने बताया कि कस्बे सहित आसपास गांवों में लगी स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन बिजली सप्लाई की मेन लाइन से लिए गए हैं, जो कि विभाग से स्वीकृत नहीं है। बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान के दौरान जिन स्ट्रीट लाइट की सप्लाई मेन लाइन से ली गई थी, उनका कनेक्शन काट दिया गया है। चेकिंग के दौरान पचास लाइट के कनेक्शन काटे गए हैं। गलियों में रोशनी का प्रबंध जरूरी है, लेकिन स्ट्रीट लाइट नियमित रूप से चलाने के लिए सरपंच को विभाग से मंजूरी लेनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें