फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हथिनी कुंड बैराज पर 26 हजार क्यूसेक पानी दर्ज

Mon, 30 Jun 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। जिले के साथ लगती शिवालिक की पहाड़ियों में लगातार बारिश होने से यमुना नदी पर बने हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। रविवार शाम पांच बजे तक 26413 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है। हालांकि अभी स्थिति कंट्रोल में है और इस पानी को पूर्वी व पश्चिमी यमुना में छोड़ा जा रहा है।
पानी एक लाख क्यूसेक होने पर सायरन बजाते हुए बैराज के सभी 18 गेटों को खोल दिया जाएगा। इससे यमुना नदी उफान पर आ जाती है। उधर, हथिनी कुंड बैराज पर लगी पानी को मापने की गेज का हर घंटे रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट बनाकर बैराज के इंचार्ज शेर सिंह उच्च अधिकारियों को भेज रहे हैं।
विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो 10 दिन पहले बैराज पर 2500 क्यूसेक पानी था। ऐसे में पनबिजली भी प्रभावित हो रही थी। बारिश होने पर पहले 3500, फिर 17 हजार क्यूसेक के बाद सीधा 26413 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर प्रतिदिन बढ़ रहा है। हालांकि एक लाख क्यूसेक पर सभी 18 गेट खोले जाएंगे। जब बैराज पर 70 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया जाएगा, तब कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी जाती हैं।
उधर, सिंचाई विभाग ने कर्मचारियों को पूरी तरह से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। हर घंटे पानी के लेवल को रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। बता दें हथिनी कुंड बैराज हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश व राजस्थान के लिए जीवनरेखा का काम करता है। यहां से छोड़ा गया पानी दिल्ली में 72 घंटे में पहुंचता है। इससे दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं।
बैराज के जलस्तर में उतार-चढ़ाव
रविवार को हथिनीकुंड बैराज पर दिनभर पानी का जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शाम 5 बजे 26413 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इसमें से यमुना में 9 हजार, पश्चिमी नहर 15510 व यूपी को 1510 क्यूसेक पानी दिया गया। सुबह 6:00 बजे 23434, 7 बजे 25221, 8 बजे 23510, 9 बजे 25061, 10 बजे 25102, 11 बजे 18872 , 12 बजे 25887, दोपहर 1 बजे 19141, दो बजे 25245, तीन बजे 19137, दोपहर बाद 4 बजे 19130 व शाम पांच बजे 26413 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अभी बैराज पर जलस्तर सामान्य है। जैसे ही पानी एक लाख क्यूसेक हो जाएगा, सभी 18 गेट खोल दिए जाएंगे। फिलहाल पानी को पूर्वी व पश्चिमी यमुना में छोड़ा जा रहा है। कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है। जलस्तर स्थिति को देखते हुए कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी जाती हैं। -विजय गर्ग, एक्सईएन, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें