कराटे का अभ्यास करते एकेडमी के बच्चे। अकेडमी
यमुनानगर। देव कराटे अकादमी बैंक कॉलोनी में कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। ग्रेडिंग परीक्षा में अकादमी के 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न बेल्ट परीक्षाएं उत्तीर्ण कीं। परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, तकनीक और अनुशासन का बेहतर प्रदर्शन किया। येलो बेल्ट परीक्षा में अद्विक थपियाल, रुद्रांश भट्ट, अंश, लक्ष्य, रक्षित भट्ट, सृष्टि, वंशिका, प्रणव प्रताप सिंह राणा, सीरत मुंजाल, अंशुमन, अयांश तनेजा और अक्षरा ने सफलता हासिल की।
वहीं, ब्लू बेल्ट श्रेणी में गुरप्रीत कौर, चित्रांशी राजपूत, शिवम, आदि और आदित्य शर्मा ने परीक्षा पास की। इसी तरह ग्रीन बेल्ट में मानवी, यशविन तनेजा, रिद्धित वशिष्ठ और आरव ने सफलता प्राप्त की। ब्राउन बेल्ट की परीक्षा आयरन खान और दिविषा शर्मा ने उत्तीर्ण की। अकादमी संचालक संसाई कुसम देव ने बताया कि ग्रेडिंग के दौरान संसाई विजय शर्मा और संसाई सुमन बाला मौजूद रहे। संसाई कुसम देव ने कहा कि सभी खिलाड़ी लंबे समय से कराटे का अभ्यास कर रहे हैं। कराटे में तकनीक के साथ अनुशासन का विशेष महत्व होता है। अनुशासन व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और सफलता की राह आसान बनाता है। कराटे सीखने से बच्चों में आत्मविश्वास, एकाग्रता, तनाव नियंत्रण और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है। इसके साथ ही यह कला आत्मरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। कराटे में प्रशिक्षक, नियमों और अनुशासन का सम्मान करना सिखाया जाता है।इस दौरान संसाई शिवानंद भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद