फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अमेरिका भेजने के नाम पर हड़पे 25 लाख रुपये

Sat, 10 Feb 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। मानकपुर गांव निवासी सुखबीर सिंह को अमेरिका भेजने का झांसा देकर दो लोगों ने उसके पिता से 25 लाख रुपये लेकर पुर्तगाल भेज दिया। बेटे के पुर्तगाल फंसने पर उसके पिता रमेश ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साढौरा थाना पुलिस ने पंजाब के मलेरकोटला निवासी जसजीत सिंह व नवजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मानकपुर गांव रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे अपने बेटे सुखबीर को अमेरिका भेजना था। बेटे सुखबीर के दोस्त दलजीत के माध्यम से उन्हें पता चला था कि मालेरकोटला के गुरुरामदास नगर निवासी नवजीत सिंह व जब्बो माजरा निवासी जसजीत सिंह युवाओं को विदेश भेजने का काम करते है। उन्होंने मोहाली में अपना ऑफिस खोला है।
विज्ञापन

फरवरी 2023 में उन्होंने जसजीत सिंह व नवजीत से मुलाकात की। इन दोनों ने 40 लाख रुपये में उसके बेटे सुखबीर को एक नंबर में अमेरिका भेजने का खर्च बताया। उनकी बातों पर विश्वास करके उसने मार्च 2023 में आरोपियों के बताए खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर दिए। आरोपियों ने सुखबीर के कागजात व पासपोर्ट ले लिया। अप्रैल 2023 में भी इनके बताए खाते में 10 लाख रुपये और ट्रांसफर कर दिए।
मई 2023 में आरोपियों ने बेटे सुखबीर को दुबई के रास्ते अमेरिका भेजने की बात कही और उसे दुबई भेज दिया। पांच माह बाद पता चला कि दुबई से सीधा अमेरिका भेजने के बजाय आरोपियों ने डंकी के रास्ते से उसे पुर्तगाल भेजा है। इस बारे में आरोपियों से बात करने पर उन्होंने उसे धमकाते हुए पांच लाख और ले लिए।
विज्ञापन

इसके बावजूद आरोपियों ने उसके बेटे सुखबीर को अमेरिका नहीं भेजा। अब वह पुर्तगाल में ही कहीं फंसा हुआ है। इस बारे में आरोपियों से बात करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। आरोपियों को 25 लाख देने के बावजूद बेटे की जान को खतरा होने से की आशंका से परेशान होकर उसने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। साढौरा थाना प्रभारी राजेश का कहना है कि रमेश की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें