फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भूमि विवाद में व्यक्ति पर गंडासी, डंडों से हमला

Sat, 10 Feb 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बूड़िया। जमीन के विवाद में आरोपियों ने खेत जोत रहे खदरी निवासी शिव कुमार पर गंडासी, डंडों से हमला कर घायल कर दिया। बूड़िया थाना पुलिस ने गांव के ही आरोपी दो भाइयों समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए दो अन्य पर केस दर्ज किया है।




पुलिस को दी शिकायत में शिव कुमार ने बताया कि उसने 17 नवंबर को गांव के ही रामकिशन से 18 कनाल नौ मरले जमीन अपनी पत्नी कुसुम देवी के नाम खरीदी थी और जमीन पर कब्जा ले लिया था। इस जमीन पर रामकिशन ने एक मकान बनाया था। जमीन बेचने के साथ उसने यह मकान भी उन्हें बेच दिया था। वह सात फरवरी को ट्रैक्टर से इस जमीन की जुताई कर रहा था। उसी समय खदरी निवासी संदीप, गौतम, राजकुमार व अन्य व्यक्ति मौके पर पहुंचे। उनके हाथों में गंडासी, बिंडे व डंडे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे धमकाते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने गंडासी, डंडों से उस पर हमला कर दिया। गांव के ही प्रवीण व जसविंद्र बीच बचाव किया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों का जमा होता देख आरोपी चले गए। जाते समय आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि इस जमीन पर कदम रखा तो जान से मार देंगे। पुलिस ने आरोपी संदीप, गौतम, राजकुमार को नामजद करते हुए दो अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें