फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जंगल से खैर के 22 पेड़ चाेरी

Thu, 02 Jan 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। खैर तस्करों ने गांव ताहरपुर व इब्राहिमपुर के जंगल से खैर के 22 पेड़ काट कर चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आठ खैर तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। कलसिया रेंज छछरौली के वन राजिक अधिकारी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव ताहरपुर के जंगल में खैर के पेड़ लगे हुए हैं।
विज्ञापन

उन्हें सूचना मिली थी कि खैर तस्करों ने जंगल से खैर के पेड़ों को काटकर चोरी कर लिया है। सूचना मिलते ही उन्होंने टीम के साथ मौके का मुआयना किया। इस दौरान जंगल से 18 खैर के पेड़ कटे मिले। जांच करने पर पता चला कि यह खैर के पेड़ जांटावाला गांव निवासी कशिक, तालिब, माचु, नगली गांव निवासी हासिम व काला ने काटकर चोरी किए हैं। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
वन विभाग वन रक्षक अंकित ने बताया कि खैर तस्करों की एक टीम ने जैतपुर में खड़े खैर की लकड़ी से भरे टेम्पो को जब कब्जे में लेने गए थे तो उनकी टीम पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला भी किया गया था।
विज्ञापन

जंगल से खैर चोरी के साथ जानलेवा हमला करने की भी शिकायत दी गई थी। पर पुलिस ने सिर्फ खैर चोरी का मामला दर्ज कर खानापूर्ति की है। खैर चोरी के मामलों में पुलिस की तरफ से सहयोग नहीं मिलता। शिकायत देने के बाद भी मामला दर्ज करने में बहुत समय लगता है। जब तक आरोपी दूसरी जगह जंगल में वारदात कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें