फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 13 Aug 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मैने तेरे मुंह पर मारा मुक्का....प्रतियोगिता के दौरान कराटे के दांवपेंच अजमाते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। शहर के गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का आयोजन यूथ कराटे एसोसिएशन ऑफ यमुनानगर और बमणिया अकादमी की ओर से किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. वरिंद्र गांधी ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। विशेषकर लड़कियों को कराटे और जूडो जैसे खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और आत्मरक्षा कर सकेंगी। संस्था की प्रधान पूनम रानी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले से बमणिया अकादमी, टाइगर अकादमी, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, एसडी पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन, सिल्वर साइन प्ले स्कूल सहित अन्य संस्थानों से खिलाड़ियों का भाग लिया। आयोजक सचिव सुरेंद्र राणा, संस्था के उप प्रधान नरेंद्र सिंह, संस्था व अकादमी संरक्षक जनक राज की देखरेख प्रतियोगिताएं करवाईं। इस मौके पर कोच दिलमोल, रजत बक्शी, निर्मल, अंकुश शर्मा, मीनाक्षी, शिवांशु, हर्ष, नवदीप और कोच विक्रम जीत ने प्रतियोगिताओं का संचालन करवाया। वहीं, गुरप्रीत, नेहा, अमित कल्याण मौजूद रहे।

इन खिलाड़ियों ने पाया पदक
प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल से हन्नी, एकमजोत, पुलकित, विभाव कुमार, हार्दिक, मन्नत, नाविका, आराध्या, गुरप्रीत मैंस स्कूल, दिव्यांश अरोड़ा, प्रणव पुरी, निर्भय, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल से भविष, दिव्यांश, वंशिका, लव्या, ध्रुव, टाइगर अकादमी से सात्विक, हरमन, तनु, लविशा, एकम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं, लोटस वैली स्कूल से अध्ययन, सनव, कांबोज, आकाश, बमणिया अकादमी से शिविन, अवयान, कविश राणा, आयान, यशवीर सिंह, योगेश गुप्ता, आर्यास, अथर्व, अंकुश शर्मा, तेजस, वनिका, कनक, कशवी, स्वास्ति ,रितिका, श्रुति मीनाक्षी, शिवांगी, ब्लूमबर्ग स्कूल से अंशु बत्रा, ध्यांश ठाकुर, दरयांश, कनाव सेन, रीवा गौर और पूजा ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया। इसके अलावा एसडी पब्लिक स्कूल के कुंज, सार्थक, कुंदन, शिवांक, समक्ष, कार्तिक, वंश पंवार, नविता, गुरप्रीत मैंम स्कूल से अनवय, प्रणव पुरी, डीएवी स्कूल से गतिक, आवेश मेहता, हरदयांशु, आरोही प्रतीक्षा, टाइगर अकादमी से रुद्रांश, प्रियांश, सिल्वर साइन प्ले स्कूल से सक्षम, लोटस वैली स्कूल से मयंक, समपंन, तकशय, रीत वर्मा, बमणिया अकादमी से देवांश, तेजस, ऋषिका, ब्लूमबर्ग स्कूल से यक्ष, मानिक त्यागी, सहज प्रीत, यासमीन ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें