फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विवाहिता मौत के 19 दिन बाद पति समेत चार नामजद

Mon, 10 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। पुलिस ने ओड कॉलोनी में जहरीला पदार्थ खाने से हुई विवाहिता की मौत के मामले में 19 दिन बाद कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतका क पति, ससुर, सास व जीजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में लाडवा निवासी श्यामलाल ने बताया कि वर्ष-2014 में बेटी रेनू की शादी ओड कॉलोनी निवासी विक्की से की थी। शादी के बाद बेटी के एक बेटी व दो बेटे हुए। आरोप है कि रेनू को विक्की पीटता था। इसकी शिकायत थाना लाडवा में की की थी। तब पंचायत में विक्की ने गलती मानी थी।
विज्ञापन

रेनू की सास मेवा ने 19 नवंबर को बताया कि सुबह 10 बजे पड़ोसियों ने रेनू को घर के आंगन में बेहोश देखा। मेवा के अनुसार घटना के दौरान विक्की मजदूरी के लिए मंडी गया था और वह भी काम पर थी। घर पर रेनू तीन बच्चों के साथ थी। उसे रादौर के सरकारी अस्पताल से उसे जिला अस्पताल यमुनानगर भेज दिया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के 15 दिन बाद मायके पक्ष ने आरोप लगाया विक्की नशे का आदी था और वह रेनू को पीटता व उसे मानसिक प्रताड़ित करता था। साथ ही आरोप लगाया गया कि विक्की ने रेनू की जहर देकर हत्या की है। इसमें जांच के बाद रादौर पुलिस ने मृतका के पिता श्यामलाल की शिकायत पर मृतका के पति वक्की, ससुर सतपाल, सास मेवा व जीजा विजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें