फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 2.96 लाख की ठगी

Mon, 10 Nov 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर छछरौली निवासी आशीष कुमार से 2.96 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
शिकायत में आशीष कुमार ने बताया कि 21 सितंबर को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से लिंक आया। इस लिंक पर क्लिक करते ही उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ लिया गया। इस ग्रुप में जुड़े लोगों ने शेयर मार्केट में निवेश से मुनाफा कमाने के लिए पहले संदेश आए फिर कॉल आई। ग्रुप के लोगों की बातों में आकर ऑनलाइन खाता बनवाकर शेयर मार्केट में निवेश कर दिया, जिसका मुनाफा ऑनलाइन दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख विश्वास में आकर अलग-अलग कर दो लाख 96 हजार 600 रुपये निवेश कर दिए। यह रकम निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकली। इन रुपयों को निकालने के लिए कमीशन की मांग की गई। तब इस बारे में परिचितों को बताया, जिस पर पता चला कि उससे साइबर ठगी हो रही है। तब हेल्पलाइन नंबर पर काॅल कर शिकायत दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस की ओर से एडवायजरी जारी करने के बाद भी लोग जागरूक होने के बजाए ठगी का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें