फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राज्यस्तरीय तैराकी में 18 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Wed, 14 Oct 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में जिले के 18 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। हरियाणा तैराकी संघ की ओर से 17 से 19 अक्तूबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन छह आयु वर्गों में किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं।
जिलास्तरीय प्रतियोगिता के बाद लड़कों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल में अगस्त्या, दिविज कोछड़ व एलविन का चयन हुआ है। वहीं, लड़कियों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल में दिव्यांशी सिंघल, अभ्यारा व आरोही ने जगह बनाई है। 15 से 17 आयु वर्ग की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में हर्षवीर, प्रखर व नवजीत सिंह का चयन किया गया है।
विज्ञापन

लड़कियों की 50 मीटर बटरफ्लाई में हितांशी सैनी, जिया गर्ग व श्रीमाटी और 50 मीटर फ्रीस्टाइल में हरमन कौर, आयशा हसन व आदिति का चयन किया गया है। इसी तरह 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में मोक्षदा, प्राची दुग्गल और काव्या चुनी गई हैं। जिला तैराकी संघ के महासचिव अनिल शर्मा ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 17 से 19 अक्टूबर तक बहादुरगढ़ में करवाई जा रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता हरियाणा तैराकी संघ की ओर से करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी अभ्यास में जुट गए हैं। इस बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगे। वहीं, इसके विजेता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें