फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

168934 बच्चे पिएंगे दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते डीसी पार्थ गुप्ता व सीएमओ डॉ. विजय दहिया। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में पल्स पोलियो अभियान का रविवार को शुभारंभ हुआ। उपायुक्त पार्थ गुप्ता व सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने सेक्टर-17 हुडा डिस्पेंसरी में बच्चों को पोलियों की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। डीसी ने बताया कि मंगलवार तक चलने वाले अभियान के दौरान जिले में जन्म से 5 वर्ष तक के करीब 168934 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएंगी।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया देश में वर्ष 2010 से पोलियो का कोई भी नया केस सामने नहीं आया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के ने वर्ष 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया था। भविष्य में भी कोई केस सामने न आए इसके लिए सभी लोग पांच वर्ष तक के बच्चों को इस चरण में पोलियो की खुराक पिलवाना सुनिश्चित करें। डॉ. दहिया ने बताया कि पोलियो का खतरनाक जंगली विषाणु हमारे दो पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान को छोड़ कर पूरे विश्व से खत्म हो गया है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष पाकिस्तान में जनवरी 21 तक 84 केस और जून 21 तक एक केस व अफगानिस्तान में जनवरी 21 तक 56 केस और जून 21 तक एक केस रिपोर्ट हो चुके हैं। यह हमारे देश के लिए भी एक गंभीर बात है। क्योंकि, इन देशों से हमारे देश की बड़ी सीमा लगती है, जिस कारण हमें पोलियो संक्रमण का खतरा हमेशा बना रहता है। उन्होंने बताया अभियान उच्च जोखिम वाले क्षेत्र ईंट भट्टे, मुर्गी फार्म, फैक्टरियों, निर्माणस्थल, स्टोन क्रशर, खनन क्षेत्र, झुग्गी झोपड़ियों व शहरी स्लम क्षेत्र में भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय विवेक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इस कार्य के लिए 118 सुपरवाइजरों की निगरानी में 2852 वैक्सीनेटर, 1146 हेल्थ टीमों का गठन किया है। सभी टीमोे कोरोना महामारी के चलते जारी हिदायतों का पालन करते हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. सुशीला, डॉ. विजय परमार, डॉ. राजेश परमार, डॉ. बुलबुल, डॉ. पुनित कालड़ा, डॉ. विपिन गोंदवाल, डॉ. प्रतीक, डॉ. शिखा, पंकज ग्रोवर, दीपिका के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें