फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज में युवकों ने जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों को वापस भेजने की रखी मांग, आतंकवाद के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज में युवकों ने जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों को वापस भेजने की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों पर संकट के बादल छा रहे है। मुलाना में हुए जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों के विरोध के बाद सोमवार को हरियाणा इंजीनियर कॉलेज में कुछ युवकों ने जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों को विरोध किया। युवकों ने यहां आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की और जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों को यहां से वापस भेजने की मांग की। विवाद बढ़ता देख सूचना कालेज प्रबंधन की तरफ से पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सिटी जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद कुछ युवक तो वहां से फरार हो गए। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया था। देर शाम तक जगाधरी पुलिस ने इस मामले में कोई कारवाई नहीं की थी। हालात को देखते हुए वहां पर पुलिस गश्त पर बढ़ा दी है। इसी तरह से अन्य शिक्षण संस्थानों जिनमें जम्मू और कश्मीर के स्टूडेंट्स पढ़ते हैं वहां पर पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। अभी तक किसी तरह के विवाद की दूसरे शिक्षण संस्थानों में कोई घटना सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

वर्जन
जगाधरी सिटी प्रभारी राजीव मिगलानी का कहना है कि कुछ युवकों ने जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों को वापस भेजने की मांग रखी थी। जिन्हें समझा दिया गया है। अभी कहीं पर कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें