फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वोटों से जीत कर धर्म चंद के सिर सजा प्रधानगी का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
महज तीन वोटों से जीतकर बिंदल बने शहर की सबसे बड़ी आरडब्लयूए के प्रधान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के सबसे बड़े सेक्टर-17 अर्बन इस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। कड़े मुकाबले में धर्मचंद बिंदल ने तीन वोट से अमरनाथ पासी को हराया। इस चुनाव पर पूरे शहर की नजर टिकी हुई थी। क्योंकि पिछले पांच साल से आपसी खींचतान के चलते चुनाव टल रहा था। कम्यूनिटी सेंटर में सुबह नौ से शाम चार बजे तक 93 कॉलेजियम सदस्यों में से 91 सदस्य वोट डालने पहुंचे। साढ़े चार बजे गिनती के बाद डीसी बिंदल को विजयी घोषित किया गया। उन्हें 33 वोट पड़े जबकि उनके प्रतिद्वंदी अमरनाथ पासी को 30 वोट ही पड़े। उप प्रधान में जसविंद्र सिंह गिल 32 वोटों से विजयी रहे, उन्हें कुल 61 वोट पड़े, जोकि उनके प्रतिद्वंदी मनदीप शर्मा को 29 वोट ही पड़े। कोषाध्यक्ष में अनुज गर्ग 13 वोटों से विजयी रहे, उन्हें 41 वोट पड़े, जबकि उनके प्रतिद्वंदी बृजपाल को 28 वोट पड़े। वहीं सुनील सचदेवा को पांच दिन पहले ही पर्ची डालकर महासचिव बना दिया गया था।
किसे कितने वोट
प्रधान
धर्मचंद बिंदल 33
अमरनाथ पासी 30
दिनेश शर्मा 27
आरसी वर्मा 1
-उप प्रधान
जसविंद्र सिंह गिल-61
मनदीप शर्मा-29
रघुनंदन - 01
कोषाध्यक्ष
अनुज गर्ग- 41
बृजपाल-28
एसके गर्ग-21
पर्ची डाल कर हुआ महासचिव का फैसला
रविवार को महासचिव के लिए वोटिंग नहीं हुई। इस पद के लिए सुनील सचदेवा और नैब सिंह दो उम्मीदवार आमने-सामने थे। लेकिन पांच दिन पहले ही दोनों उम्मीदवारों के बीच पर्ची डाली गई, जिसमें सुनील सचदेवा के नाम की पर्ची उठी और उन्हें महासचिव चुन लिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर का सुधार ही मेरी सबसे पहली प्राथमिकता: बिंदल
-प्रधान बने धर्मचंद बिंदल ने कहा कि सेक्टर का सुधार करना ही पहली प्राथमिकता रहेगी। लेकिन ज्यादा चार बिंदुओं पर फॉक्स रहेगा। इनमें वह स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास पड़ी गंदगी का सुधार करवाना है उसे सीधा कैल के कचरा प्लांट के साथ एडजेस्ट करवाएंगे। दूसरा पूरे सेक्टर में सीसीटीवी लगवाना है, तीसरा सेक्टर में रात को पुलिस पेट्रोलिंग बढ़वाना और चौथा सेक्टर में बनी लाइब्रेरी का विस्तार करवाना है।
विज्ञापन

तहसीलदार को बनाया गया आरओ
सेक्टर-17 के चुनाव के लिए तहसीलदार दर्शन सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया था। जबकि एआरओ आरके सिंगला तथा सतीश कुमार को लगाया गया था। चुनाव का पूरा क्रम उनकी देखरेख में हुआ। उधर, चुनाव के दौरान पुलिस बल भी तैनात किए गए थे। लेकिन सेक्टर का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो गया।
-मतदान शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गए हैं। मतदान के तुरंत बाद रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया था। 91 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया।
-दर्शन सिंह, आरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें